हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हर वर्ग के कल...

    हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

    CM Gehlot
    महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन
    • 21.08 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

    जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) ने कहा कि राज्य सरकार जनभावना के अनुरूप सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजस्थान चहुंमुखी विकास के कारण देशभर में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य की अनूठी योजनाओं की देशभर में चर्चा है। कई योजनाएं ऐसी हैं जो राजस्थान के अलावा देश के किसी भी राज्य में संचालित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहंुचा रही है। इसी क्रम में प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देकर लोगों को महंगाई से राहत दी जा रही है।

    श्री गहलोत शुक्रवार को भरतपुर की कुम्हेर तहसील के सैंत गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीग को जिला बनाने से क्षेत्र में प्रशासनिक इकाइयों का विकेन्द्रीकरण होगा और लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

    भरतपुर में साढ़े चार साल में विकास की कई सौगातें | Ashok Gehlot

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर जिले में पिछले साढ़े चार साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। डीग को नया जिला घोषित किया गया है। जिले में 2 नवीन उपखण्ड, 6 नवीन तहसील, 6 नवीन उप तहसील और 2 नई नगर पालिकाएं बनाई गई हैं। साथ ही, लगभग 250 करोड़ रूपए की लागत से 67 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और 2 उप जिला अस्पताल खोले गए हैं। Ashok Gehlot

    इसी प्रकार 150 करोड़ रूपए की लागत से आरबीएम अस्पताल में नया ब्लॉक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 119 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 15 आवासीय छात्रावास बन रहे हैं तथा 21 विभिन्न कॉलेज खोले गए हैं। 10 नए खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। 400 केवी और 220 केवी के एक-एक, 132 केवी के चार तथा 33 केवी के 13 विद्युत ग्रिड सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

    रानी अवंती बाई लोधी विकास बोर्ड का गठन करने की घोषणा | CM Gehlot

    डीग-कुम्हेर तक चम्बल का पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि जल्द ही भरतपुर में महाराजा सूरजमल पैनोरमा एवं राजकीय संग्रहालय का कार्य शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने रानी अवंती बाई लोधी विकास बोर्ड का गठन करने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंत का नामकरण रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर करने, इस विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा केन्द्र स्थापित करने तथा सैंत में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।

    कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री रमेशचन्द मीणा, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह अवाना, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधायक श्री वाजिब अली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Breaking News:- पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना के बाद मचा हडकंप, पिल्लूखेड़ा में रोकी गई ट्रेन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here