हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home चंडीगढ़ 3 फर्जी ट्रैव...

    3 फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, एक फरार

    Mohali News
    मामले संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

    मोहाली में बिना लाईसैंस चल रही 4 इमीग्रेशन कंपनियों पर कसा शिकंजा

    मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। मोहाली पुलिस (Mohali Police) ने बिना लाईसैंस से चल रही 4 इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी मंगलवार को जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि यह फर्जी ट्रैवल एजेंट मोहाली में विभिन्न फेजों में विभिन्न नामों से इमीग्रेशन सैंटर चला रहे थे। इनमें 3 केस फेज-1 थाने में दर्ज हैं, जबकि एक केस मटौर थाने में दर्ज किया गया है। Mohali News

    आरोपियों की पहचान साहिल घई निवासी हैबोवाल कलां लुधियाना, अरपिन्दर सिंह निवासी फेज-5 मोहाली, जस्सी निवासी सैक्टर-68 और कुलदीप बोहड़ा निवासी बलाचौर रोपड़ के तौर पर हुई है। सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 24 जून को फेज-1 थाने की पुलिस ने कुलदीप वोहरा को विदेश भेजने के नाम पर ठग्गी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बी-टाऊन ओवरसीज नाम की इमीग्रेशन कम्पनी खोली हुई थी। वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

    वह बिना लाईसैंस से कम्पनी चला रहा था। आरोपियों के पास से दो पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं। 24 जून को थाना मटौर पुलिस ने जस्सी गांव बल्लोमाजरा के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी स्टड्डी वीजा और टूरिस्ट वीजा के नाम पर लोगों से ठग्गी मार रहा था। उस ने सैक्टर-70 में पाथवे के नाम से दफ्तर खोला हुआ था। आरोपी जस्सी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं 22 जून को गुप्त सूचना के आधार पर थाना फेज-1 की पुलिस ने अरपिन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

    आरोपी अरपिन्द्र ने मोहाली फेज-5 की मार्केट में इमी कौशल कंसलटैंट का बोर्ड लगाकर इमीग्रेशन सैंटर खोल रखा था। वह भी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को विदेशस भेजन के नाम पर फर्जी वीजा लगवाता था और वहीं 17 जून को साहिल घई के खिलाफ भी फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फेज-7 में ओवरसीज इमीगे्रशन नाम की फर्जी कम्पनी चला रहा था और वह अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठग्गी मार रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। Mohali News

    सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि जिल प्रशासन ने एक व्हाट्सएप नम्बर (8054100112) बिना लाईसैंस वाली इमीग्रेशन कम्पनी चलाने या इससे संबंधित किसी भी शिकायत के लिए जारी किया है। इसके अलावा शिकायतकर्त्ता 112 कंट्रोल रूम पर भी शिकायत दे सकता है। एसएसपी ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति विदेश जाने के लिए किसी ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करता है, तो वह संबंधित एजेंसी की रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी जरूर हासिल करे।

    यह भी पढ़ें:– मूंग दाल का घाटा पूरा नहीं करेगी सरकार, 1000 रूपये खास मुआवजा देने से भी साफ इनकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here