हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बस चालक ने स्...

    बस चालक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके से फरार

    Abohar News
    तेजगति बस के चालक ने लापरवाही बरतते हुए एक्टिवा सवार एक महिला को टायर के नीचे कुचल दिया

    घायल महिला की टांग पूरी तरह हुई डैमेज | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। स्थानीय हनुमानगढ़ रोड पर रोटरी चौक के निकट आज दोपहर एक तेजगति बस के चालक ने लापरवाही बरतते हुए एक्टिवा (Activa) सवार एक महिला को टायर के नीचे कुचल दिया जिससे उसकी एक लात पूरी तरह से डैमेज हो गई। घटना के बाद चालक परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग गए। वहीं आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार डीएवी कॉलेज के निकट निवासी रेणु पत्नी दीपक सोनी उम्र करीब 40 साल रोज की भांति आज भी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर बस अड्डे से अपनी बेटी को लेने जा रही थी जो कि फाजिल्का में पढ़ाई करती है। जैसे ही रेणू रोटरी चौक पर पहुंची तो कॉलेज रोड़ की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की तेजगति बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि बस का चालक मोबाईल पर बातें कर रहा था और उसे स्कूटी के नीचे महिला के आने का पता

    ही नहीं चला और काफी दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गया जिससे बस के टायर महिला के पांव पर चढ़ गए और उसकी लात पूरी तरह से डैमेज हो गई। घटना के बाद जैसे ही आपास के लोग एकत्र हुए तो बस का चालक परिचालक सवारियों को वहीं छोड़कर बस लिए बिना ही वहां से भाग निकले वहीं आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत धायल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– कव्वाली को संगीतबद्ध करने में माहिर थे रोशन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here