हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    मॉस्को में यूक्रेन की ड्रोन हमले की कोशिश को किया नाकाम

    moscow
    moscow रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में कुछ जगहों पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को सोमवार तड़के विफल कर दिया गया।

    मॉस्को (एजेंसी)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में कुछ जगहों पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को सोमवार तड़के विफल कर दिया गया। इसमे कोई हताहत नहीं हुआ। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोमवार तड़के टेलीग्राम पर कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:00 बजे रूसी राजधानी में दो गैर-आवासीय इमारतों पर ड्रोन हमले दर्ज किए गए। कोई गंभीर क्षति या हताहत नहीं हुआ।

    उन्होंने बताया,‘24 जुलाई की सुबह, कीव शासन द्वारा मॉस्को शहर पर दो मानव रहित हवाई वाहनों [यूएवी] का उपयोग करके आतंकवादी हमले को अंजाम देने का प्रयास विफल कर दिया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘दो यूक्रेनी यूएवी को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के माध्यम से नष्ट कर दिया गया और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मंत्रालय ने कहा कि ‘कीव शासन के नष्ट किये गए आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप, किसी को नुसान नहीं हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here