हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कलक्टर ने किय...

    कलक्टर ने किया नहर प्रणाली के हैडों का निरीक्षण

    Shri Ganga Nagar News

    स्काडा सिस्टम की कार्यप्रणाली समझ अधिकारियों को दिए निर्देश

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर (District Collector) अंशदीप ने शनिवार को गंगनहर और हैडों का निरीक्षण कर नहर प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्काडा सिस्टम को भी समझते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल संसाधन वृत के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि जिला कलक्टर ने सबसे पहले खखाँ हैड का निरीक्षण किया। यहां नहर प्रणाली की व्यवस्थाओं को देखने के पश्चात जिला कलक्टर शिवपुर हैड पहुंचे। Shri Ganga Nagar News

    शिवपुर हैड पर अधिकारियों ने जिला कलक्टर को गंगनहर के जरिए पंजाब से आने वाले नहरी पानी की आवक और नहर वितिरिकाओं के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। हैड के बाद स्काडा सिस्टम देखने के बाद जिला कलक्टर ने रास्ते में खेत में बने खाले का अवलोकन किया। जेड (माइनर) डिस्ट्रीब्यूटरी के अवलोकन के दौरान चावला ने जिला कलक्टर को बताया कि किस तरह से गंगनहर का पानी हैडों, वितरिकाओं, मोघों और खालों से होता हुआ किसानों के खेतों तक पहुंचता है। जिला कलक्टर ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जल संसाधन विभाग के कार्यालय में स्काडा सिस्टम का अवलोकन किया। यहां चावला ने गंगनहर रेगुलेशन पोर्टल की वेबसाइटए सिंचाई मित्र एप तथा संदेश एप के बारे में अवगत करवाया। Shri Ganga Nagar News

    उन्होंने बताया कि किस तरह से इस पोर्टल के माध्यम से किसान घर बैठे ही आॅनलाइन तरीके से गंग नहर में पानी की मात्रा, नहर में पानी के उतार-चढ़ाव और नहरों के खुलने और बंद होने जैसी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही संदेश एप के माध्यम से किसानों को नहरों के खुलने और बंद होने की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उपलब्ध करवाई जा रही है। कृषि जिंसों के भावों के साथ-साथ मौसम की जानकारी, कृषि विभाग और कृषि विपणन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी किसानों को इस वेबसाइट के माध्यम से मिल रही है।

    इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सिंचाई पानी और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए गंगनहर रेगुलेशन पोर्टल की वेबसाइटए मोबाइल एप तथा संदेश एप की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी को भी जोड़ा जाए ताकि इससे लाभान्वित होने वालों की संख्या बढ़ सके। निरीक्षण के दौरान चावला के साथ एक्सईएन रेगुलेशन नरेश मीणा, दक्षिण खंड हेतराम मीणा सहित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Toyota Lunar Cruiser: टोयोटा की ऐतिहासिक रफ्तार, अब पानी से चांद पर दौड़ेगी कार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here