हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Deputy SP Transfer: पशोपेश की स्थिति, एससीएसटी सैल की एक सीट पर लगा दिए दो सीओ

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से रविवार को आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। अवकाश के दिन 82 आरपीएस अधिकारियों की जारी तबादला सूची में हनुमानगढ़ एससीएसटी सैल के एक पद पर दो सीओ लगाने को लेकर पशोपेश की स्थिति रही। तबादला सूची में श्रीगंगानगर जिला से महिला अपराध अनुसंधान सैल पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ज्वाला का स्थानांतरण हनुमानगढ़ एससीएसटी सैल के पद पर किया गया है। Hanumangarh News

    इसी तबादला सूची में संगरिया वृताधिकारी प्रतीक मील का तबादला भी हनुमानगढ़ एससीएसटी सैल के पद पर किया गया है। ऐसे में अब ज्वाइनिंग को लेकर पशोपेश की स्थिति पैदा होगी। जानकारी के अनुसार इससे पहले सीओ सिटी के पद पर भी दो अधिकारी लगा दिए थे। पूर्व में सीओ सिटी रमेश माचरा को हटाए बिना ही अरविन्द बेरड़ को सीओ सिटी लगा दिया था। लेकिन रविवार को जारी तबादला सूची में रमेश चन्द्र माचरा को सीओ जीआरपी बीकानेर लगाया गया है।

    पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा की ओर से जारी इस तबादला सूची में लीव रिजर्व यातायात, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पुलिस उप अधीक्षक पद से सुभाष गोदारा को भादरा वृताधिकारी जबकि जयपुर रेंज में तैनात और पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में पुलिस उप अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ को संगरिया वृताधिकारी लगाया गया है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: आज पंजीकरण करवायें, 1 अगस्त से लाभ पायें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here