हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Bulandshahr: एसएसपी ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना गुलावठी क्षेत्र में किया भ्रमण

    Bulandshahr
    Bulandshahr: एसएसपी ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना गुलावठी क्षेत्र में किया भ्रमण

    Bulandshahr: बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी कॉम्पलेक्स के सर्वे से सम्बन्धित निर्णय के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण व समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य चौराहों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी/संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/भ्रमण किया गया।

    तथा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, साथ ही आमजन से वार्ता कर आपसी सद्धभाव/शांति एवं सोहार्द बनाये रखने की अपील की गयी तथा सोशल मीड़िया के दुरूपयोग एवं अफवाहों के संबंध में भी लोगो को सचेत/जागरूक किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here