हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाईक सवार कबा...

    बाईक सवार कबाड़िए से लुटेरों ने छीनी नकदी

    Abohar News
    घायल व्यक्ति इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती ।

    तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नकाबपोश लुटेरों ने अबोहर से किल्लियांवाली को जाते रास्ते के निकट एक कबाड़िए को तेजधार हथियारों से घायल करते हुए उसके पास मौजूद हजारों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Abohar News

    उपचाराधीन अमन पुत्र मोहन लाल निवासी शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वह अपनी बाईक के पीछे रेहड़ी लगाकर गांवों से कबाड़ खरीदने का काम करता है। गत बाद दोपहर जब वह गांव खुईयां सरवर कबाड़ लेकर वापिस अपने घर आ रहा था तो किल्लियांवाली फाटक क्रॉस करते ही कुछ दूरी के बाद झाड़ियों के पास खड़े दो नकाबपोश युवकों ने उसका बाईक रुकवा लिया और उससे रुपयों की मांग की जब उसने रुपए देने से इंकार किया तो उक्त युवकों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया और उसके पास मौजूद 10 हजार की नगदी व मोबाईल छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here