हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मोहाली में रस...

    मोहाली में रसायन फैक्ट्री में भीषण आग में पांच लोग झुलसे

    Fatehabad News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/एम के शायना)। पंजाब के मोहाली (Mohali) औद्योगिक क्षेत्र में एक रसायन फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गयी जिसमें कम से कम पांच लोग झुलस गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों के अनुसार, आग से घायल हुए इन व्यक्तियों को फेज 6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों का कहना है कि कारखाने के परिसर में दो धमाके सुनायी दिए, जिससे आस-पास घबराहट बढ़ गयी। कारखाने में आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी। अंतिम सूचना मिलने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। पुलिस ने इलाके में आसपास सुरक्षा का बंदोबस्त कर लिया है।

    यह भी पढ़ें:– Weather Update Today: अगले 5 दिनों में बिजली गिरने के साथ आंधी आने का अनुमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here