हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में कां...

    अबोहर में कांग्रेसी नेताओं ने फूंका पुतला

    Abohar News
    अबोहर में कांग्रेसी नेताओं ने फूंका पुतला

    महंगाई से आम जनता का जीना मुहाल: सुधीर भादू | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस (Congress) कार्यकत्ताओं की ओर से शुक्रवार बाद दोपहर अबोहर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यालय समक्ष देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। जहां पर कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्र सरकार पर महंगाई को नियंत्रित न करने के आरोप लगाए। इस पुतला फूंक प्रदर्शन से पहले सभी कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जिला प्रधान दविन्द्र घुबाया के नेतृत्व में सुधीर भादू सीनियर जिला उपप्रधान, बलाक खुईयां सरवर प्रधान हरप्रीत सिंह, अबोहर प्रधान सुभाष बाघला, युवा जिला प्रधान सुरजीत सिंह व अन्य कार्यकर्त्ता सुनील सिनेमा के निकट एकत्र हुए और शहर में रोष मार्च निकालते हुए मंडी नंबर-1 भाजपा कार्यालय समक्ष पहुंचकर पीएम का पुतला फूंका। Abohar News

    इस मौके पर दविन्द्र सिंह घुबाया ने कहा कि भाजपा इस वक्त देश में धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है। आज ही भाजपा नेताआें द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है जिसमें राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंनें कहा कि पीएम राहुल गांधी की लोकप्रियता से बोखला चुके हैं और शीघ्र ही देश में फिर से तख्ता पलट होगा। इस मौके पर सुधीर भादू, हरप्रीत सिंह ने कहा कि पीएम द्वारा देश के बडे घरानोंं को लाभ पहुंचाने के लिए देश के अनेकों सार्वजनिक अदारों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। जिससे महंगाई का स्तर दिनों दिन बढ़ रहा है और आम आदमी का दो वक्त की रोटी खा पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट प्रधान अनिल नागपाल, श्रीराम नूनीवाल, पंपी सलूजा, अबोहर युवा प्रधान मोनू आर्य, रूपेन्द्र सिंह, मक्खन सिंह आदि मौजूद थे।

    सुभाष बाघला व सुरजीत सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे। उस पर वे खरे नहीं उतर रहे। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें इतनी अधिक है कि आम आदमी के लिए इन्हें भरवाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा पैट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे ट्रांस्पोर्टेशन का खर्चा बढने से सभी वस्तुआें के दाम बढ़ चुके हैं। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– आम आदमी क्लीनिक में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : सिविल सर्जन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here