हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाल...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित

    Hanumangarh
    Hanumangarh: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन निर्धारित

    20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। Hanumangarh News

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 263 क्यूसेक, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 438, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 469, रतनपुरा (आरटीपी) में 481, मोडिया (एमओडी) में 686, सूरतपुरा (एसटीपी) में 695, दीनगढ़ (डीएनजी) में 708, हरिपुरा (एचआरपी) में 721, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 866, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1081, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1092, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1105, अमरपुरा (एएमपी) में 1200, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1320, भगतपुरा (बीजीपी) में 1358, संगरिया (एसएनजी) में 1364, नगराना (एनजीडी) में 1372, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1612, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1617, करनीसिंह (केएसडी) में 1947, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 2142 व जोड़कियां (जेआरके) नहर में 2222 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा।

    विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Development officer arrested: विकास अधिकारी 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here