हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Amazon Busine...

    Amazon Business: अमेजन का ये ऑफर कहीं आपके हाथ से न निकल जाए, जल्दी करें

    Amazon Business
    अमेजन का ये ऑफर कहीं आपके हाथ से न निकल जाए, जल्दी करें

    बेंगलुरु (एजेंसी)। इस त्योहारी सीजन में अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023के तहत ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन बिजनेस (Amazon Business) पर कारोबारियों को आकर्षक ऑफरों की पेशकश की गयी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बिजनेस कस्टमरों को आसुस, डेल, हॉनर, व्हर्लपूल, सीपी प्लस सहित टॉप ब्रांडोें के लैपटॉप, डेस्कटॉप और मॉनिटर, एप्लाएंसेस, वैक्यूम क्लीनर्स, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, ऑफिस चेयर्स, सिक्यूरिटी कैमरा, टूल्स, और इंस्ट्रूमेंट्स आदि सभी श्रेणियों के अद्वितीय उत्पादों पर पहले कभी न देखी गई डील्स और ऑफर्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

    अमेजन बिजनेस पर बिजनेस कस्टमर्स जीएसटी बिल के साथ 28 प्रतिशत तक की अतिरिक्च बचत कर सकते हैं और 15,000 से ज्यादा जीएसटी-सक्षम उत्पादों पर थोक खरीद छूट के साथ 40 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। 10 लाख से अधिक विक्रेताओं द्वारा पेश किए गए 19 करोड़ से ज्यादा उत्पादों के जीएसटी सक्षम चयन के साथ, व्यावसायिक उद्यम अपनी खरीद पर बड़ी बचत कर सकते हैं। अमेजन बिजनेस का लक्ष्य भारत में सभी प्रकार और आकार के व्यवसायों के लिए खरीदारी को आसान और कुशल बनाने के लिए प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य निर्धारण और व्यापक डिलीवरी कवरेज के साथ जीएसटी सक्षम चयन को एक मंच पर उपलब्ध कराना है।

    उपभोक्ताओं के लिए किफायत में सुधार करने और उनकी खरीद आवश्यकताओं को आसान बनाने के लिए, अमेजन बिजनेस ने अपनी 6वीं वर्षगांठ पर पात्र बिजनेस कस्टमरों को वर्चुअल क्रेडिट प्रदान करने के लिए अमेजन पे लेटर के साथ अपने एकीकरण की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य व्यवसायों और अन्य कॉरपोरेट खरीदारों को एक आसान और परेशानी मुक्त भुगतान अनुभव के साथ अपने व्यवसायों के लिए दैनिक जरूरी वस्तुओं, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कॉरपोरेट गिफ्टिंग तक के उत्पादों की थोक और नियमित खरीद के लिए उनका बजट बढ़ाने में मदद करना है। इन-बिल्ट सिक्यूरिटी फीचर्स के साथ, अमेजन पे लेटर ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार बैंक के माध्यम से मासिक बिल या ईएमआई का भुगतान करने के लिए आॅटो-रिपेमेंट सेट करने का विकल्प देगा। हमारा अनुमान है कि क्रेडिट सुविधा अपनाने वाले ग्राहकों की वजह से अगले तीन वर्षों में बिक्री में 25 फीसदी का इजाफा होगा।

    यह भी पढ़ें:– NCERT Books India Name Change: इंडिया से भारत नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here