हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home कारोबार GST Data: त्य...

    GST Data: त्योहारी सीजन ने सरकार की चमका दी किस्मत, जानें कैसे…

    GST Data
    GST Data

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। GST Collection Data: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है जो पिछले वर्ष अक्टूबर में संग्रहित जीएसटी 151718 करोड़ रुपये की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी कर व्यवस्था के लागू होने के बाद अक्टूबर में संग्रहित कर राजस्व अब का दूसरा सबसे अधिक कर है। इससे पहले अप्रैल 2023 में इस मद में 187035 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रहित हुआ था।

    वित्त मंत्रालय ने आज यहां आंकड़े जारी करते हुये कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 172003 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सीजीएसटी 30062 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 38171 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 91315 करोड़ रुपये जिसमें आयातित वस्तुओं पर संग्रहित कर 42127 करोड़ रुपये भी शामिल है। क्षतिपूर्ति अधिभार के रूप में 12456 करोड़ रुपये संग्रहित हुये हैं जिसमें आयातित वस्तुओं पर संग्रहित 1294 करोड़ रुपये भी शामिल है। सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी में से सीजीएसटी में 42873 करोड़ रुपए और एसजीएसटी में 36614 करोड़ रुपये दिये है। इस तरह से अगस्त में सीजीएसटी 72934 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 74785 करोड़ रुपये रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here