हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एकजुट होकर भा...

    एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सोमवार को हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने हनुमानगढ़ में दो विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में हुई सभा में शामिल हुईं। इसके बाद नोहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के पक्ष में हुई सभा को संबोधित किया। दोनों प्रत्याशियों अमित सहू व अभिषेक मटोरिया ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करवाया। Hanumangarh News

    भाजपा प्रत्याशी अमित सहू की जन आशीर्वाद रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

    हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में टाउन की धानमंडी में जन आशीर्वाद रैली हुई। पूर्व मुख्यमंत्री राजे का हेलीकॉप्टर सुबह टाउन में दशहरा ग्राउंड में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा। हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजे का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से राजे राजवी पैलेस पहुंची। इस दौरान सांसद निहालचन्द मेघवाल भी साथ थे। इसके बाद राजे सभास्थल टाउन की धानमंडी में पहुंची और जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। Rajasthan Election 2023

    जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से यह पूछकर प्रत्याशी अमित सहू के गले में भाजपा का पटका पहनाया कि सब एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाएंगे। संक्षिप्त उद्बोधन में राजे ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के कार्यकाल में उनकी उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आपको नहरी बेल्ट का विकास याद है, बड़ोपल सेम समस्या का समाधान याद है, अंडरपास और फतेहगढ़ माइनर याद है तो भाजपा को सफल बनाना।

    बकौल राजे, ‘मैंने ही डॉक्टर साहब को कहा कि आप अमित को आगे लाओ और उससे काम करवाओ।’ रैली में राजे का रुतबा कार्यकर्ताओं के सिर चढक़र बोल रहा था। कार्यकर्ता बार-बार ‘हमारी सीएम कैसी हो, वसुंधरा राजे जैसी हो’ के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, पूर्व पार्षद देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप ऐरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर राजे हेलीकॉप्टर के जरिए नोहर के लिए रवाना हो गईं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत, द…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here