हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बालका में विध...

    बालका में विधायक ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

    Bulandshahr News
    बालका में विधायक ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

    16 लाख की लागत से होगा रोड़ और नालियों का निर्माण

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (कपिल देव इन्सां)। ब्लॉक लखावटी (Lakhawati) अंतर्गत ग्राम बालका में शुक्रवार की शाम विधायक अनूपशहर संजय शर्मा ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। बालका गोदाम से नौबतपुर बम्बा पुल तक 130 मीटर सीसी रोड तथा इसी रास्ते पर दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जायेगा जिसपर 16 लाख रुपए की लागत आएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक शर्मा का ग्राम प्रधान बालका फरीदुज़मान खान उर्फ चांद मियां, ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य शैलेश शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भाव भीना स्वागत सत्कार किया। Bulandshahr News

    विधायक संजय शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उनका प्रयास अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव देहात का विकास कराने का सदैव ही रहता है। भाजपा के शासन काल में गांव देहात का जितना विकास हुआ है उतना किसी और सरकार में नहीं हुआ। इस अवसर पर विजय सिंह, ठाकुर वीर सिंह, शिवकुमार सिंह, सरवन सिंह अजीत सिंह मुज्जमिल कुरैशी, इस्लाम कुरैशी आदि मौजूद रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Toll Plaza: लाढोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़ा टोल रेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here