हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Lok Sabha Ele...

    Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर के कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष व सीएम से की मुलाकात

    Rajasthan News
    Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर के कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष व सीएम से की मुलाकात

    Lok Sabha Election 2024: जयपुर। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार राजस्थान के मिशन 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कुनबा भी निरंतर बढ़ रहा है। इसी क्रम मे बाड़मेर-जैसलमेर के कांग्रेस के सक्रिय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, ज़िलाध्यक्ष जैसलमेर चंद्रप्रकाश सहाडा भी उपस्थित रहे। जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के साथ आए सभी नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी ने लोकसभा चुनाव मे पूरी ताकत से पार्टी को विजय दिलवाने का संकल्प किया।

    इस दौरान जैसलमेर से नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, मोहनगढ़ के प्रधान कृष्ण मुकेश चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, यूथ कोंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर पाबड़ा, बाड़मेर से राजस्थान विश्विद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य और पूर्व बार अध्यक्ष करणाराम चौधरी, सिद्धार्थ कड़वासरा और रमेश कड़वासरा ने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी निवास पर मुलाक़ात की।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे होली की शुभकामनाओं के साथ मतदान संदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here