हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी की दो बा...

    चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से कस्बे के कांधला बस स्टैंड से चोरी हुई दो बाइकों को बरामद किया गया है। एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि एक दिन पूर्व गजनफर निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा कैराना व रवन्नक निवासी ग्राम आदर्श नंगला थाना छपरौली जनपद बागपत ने नगर के कांधला बस स्टैण्ड से अपनी-अपनी बाइक चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली पर तहरीर दी थी, जिसके आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध सम्बंधित धारा के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। Kairana News

    साथ ही, कोतवाली प्रभारी को चोरी हुई बाइकों को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से कस्बे के कांधला बस स्टैंड से चोरी हुई दोनों बाइक बरामद हो गई। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता शोएब निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चैत्र चौदस मेले के उपलक्ष में संकल्प फाउंडेशन की ओर से लगाया भंडारा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here