हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एएनटीएफ यूनिट...

    एएनटीएफ यूनिट, रामगढ़ पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की अफीम

    Firozabad News
    Firozabad News: एएनटीएफ यूनिट, रामगढ़ पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की अफीम

    एक तस्कर को लिया हिरासत में | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 50 लाख रुपये से ज्यादा की अफीम बरामद हुई है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद की गई है। एएनटीएफ आगरा यूनिट के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने थाना रामगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा पुत्र होतीलाल शर्मा निवासी ब्राह्मण चौराहा हिमाँयूपुर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को चनौरा स्थित हाईवे पुल के नीचे से पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। Firozabad News

    पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा के पास से मोटर साइकिल भी बरामद की गई। पुलिस टीम मे एएनटीएफ यूनिट आगरा जोन आगरा के निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, निरीक्षक अपराध रामप्रवेश, व0उ0नि0 संजुल पाण्डेय, अमरपाल सिंह, राजकुमार, दुर्विजय सिंह एएनटीएफ यूनिट, नईम खान आदि थे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– आशा इन्सां ने खोया हुआ परस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here