हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Fire: गोदाम म...

    Fire: गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान का अनुमान

    Moga News
    Moga News: गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान का अनुमान

    डेढ़ घंटा मशक्कत कर आग बुझाई | Moga News

    मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Moga News: मोगा में सोमवार को सरदार नगर में बने एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। गोदाम में आग लगने पर फायर बिग्रेड को सूचित किया गया, जिसके बाद चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। Moga News

    पार्षद भरत गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड-18 सरदार नगर में नेस्ले के कबाड़ के कांट्रेक्टर का गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे थे तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने फायर बिग्रेड को कॉल कर सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और करीब डेढ़ घंटा मशक्कत कर आग बुझाई गई। इस घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीं, फायर बिग्रेड के अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हमने गाड़ियां सरदार नगर में भेज दी थीं। आग को दूसरी जगहों पर फैलने से रोकते हुए हमने काबू पाया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है। Moga News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सेना की जिप्सी से टकराई बाइक, दो की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here