हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चोरों ने उड़ाए...

    चोरों ने उड़ाए गहने और नगदी, बेटी से मिलने गया था परिवार

    Bhiwani News
    सांकेतिक फोटो

    ढांड/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Dhand News: चोरों ने ढांड में एक घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब परिवार बेटी से मिलने गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पीड़ित पाला राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बस स्टेंड के नजदीक श्याम कॉलोनी ढांड का रहने वाला है। वह बीमार होने के कारण पिछले 5 दिन से अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के ससुराल कुरुक्षेत्र गया हुआ था। Kaithal News

    जैसे ही वीरवार रात 11 बजे वापिस आकर घर का गेट खोला तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। मैंने लोहे की अलमारी को ध्यान से चैक किया तो लोहे की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखी 1 सोने की चैन 1.5 तोला व 2 सोने की अंगूठी आधा-आधा तोला व 50 हजार की नगदी गायब मिली। ढांड पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– दो गो-तस्करों के पैर में लगी पुलिस की गोली, सिपाही घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here