हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार Rupay Credit ...

    Rupay Credit Card: रुपे क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इतने प्रतिशत मिलेगा कैशबैक, रूपे ने किया ऐलान

    Rupay Credit Card
    Rupay Credit Card: रुपे क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इतने प्रतिशत मिलेगा कैशबैक, रूपे ने किया ऐलान

    Rupay Credit Card: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रुपे क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों के लिए अमेरिका, जापान , कनाडा, स्पेन, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात में इन स्टोर खरीदी करने पर 25 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रुपे ने आज यहां घोषणा करते हुये कहा कि यह विशेष आॅफर सीमित समय के लिए है। आॅफर अवधि के दौरान, योग्य रुपे कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को कनाडा, जापान, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका और अरब अमीरात में डिस्कवर नेटवर्क या डायनर्स क्लब इंटरनेशनल नेटवर्क पर कार्ड स्वीकार करने वाले व्यापारियों से पॉइंट-आॅफ-सेल खरीदारी पर 25 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। आॅफर 15 मई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक वैध रहेगा। आॅफर अवधि के दौरान किसी कार्ड के लिए प्रति लेनदेन अधिकतम कैशबैक राशि 2500 रुपये होगी।

    Mop Water: मक्खी-मच्छरों की समस्या से है परेशान, तो पोंछे में ये चीज मिलाकर लगाएं पोंछा, फिर देखो कमाल!

    एनपीसीआई के उत्पाद प्रमुख कुणाल कलावतिया ने कहा, ‘हम इस गर्मी में विश्व स्तर पर रोमांचक स्थलों की खोज करने वाले भारतीय यात्रियों में वृद्धि देख रहे हैं। इस चलन और रुपे क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड की बढ़ती लोकप्रियता के जवाब में, हमें रुपे कैशबैक अभियान का नवीनतम चरण पेश करते हुए खुशी हो रही है। रुपे के विस्तारित अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति नेटवर्क के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को बेजोड़ लाभों के साथ सुरक्षित लेनदेन प्रदान करना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here