हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी को बरी कर हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी किया: वीरेश शांडिल्य

    Ambala
    पूज्य गुरु जी को बरी कर हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी किया: वीरेश शांडिल्य

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंड इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दोष मुक्त कर बरी किया। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भले ही फैसले में देरी है लेकिन हाई कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए यह साबित किया कि सच्चाई परेशान हो सकती है पराजित नहीं।

    School Summer Vacation: गर्मी का कहर अब उत्तर भारत के सभी राज्यों के स्कूलों में छुटियां घोषित, जानें अब किस दिन से खुलेंगे स्कूल?

    एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह डेरे से जुड़े हुए नहीं हैं लेकिन वह पहले दिन से कह रहे हैं कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर चाहे कोई भी आरोप हो सब आरोप निराधार है। और आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरु जी को रणजीत हत्या के मामले में बरी कर उनकी बात पर मोहर लगाई है शांडिल्य ने कहा कि जो डेरा प्रमुख वेश्या लड़कियों की बेटी बनाकर शादी करवा रहा है और सेना के लिए लाखों यूनिट खून दे चुका है, 30 वर्षांे से अधिक से गंदगी को खत्म करने की मुहिम छेड़ी हुई है, स्कूल कॉलेज बनाकर बेटियों को पढ़ाया जा रहा है, डेरे की तरफ से बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाया जा रहा है। कहीं भी कोई आपदा आए, डेरा के लाखों अनुयायी खड़े हो जाते हैं और डेरा प्रमुख नशे से लोगों को दूर कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वीरेश शांडिल्य ने संत गुरमीत राम रहीम व डेरा के करोड़ों भक्तों को हाई कोर्ट के फैसले के बाद बधाई दी और हाई कोर्ट का भी ऐतिहासिक फैसला देने पर आभार व्यक्त किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here