हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Remal Cyclone...

    Remal Cyclone Update: रेमल की तबाही का डरावना मंजर, इमारतें ढही, घर गिरे, सड़कें और पुल बहे, 17 मरे, कई लापता

    Remal Cyclone
    Remal Cyclone Update: रेमल की तबाही का डरावना मंजर, इमारतें ढही, घर गिरे, सड़कें और पुल बहे, 17 मरे, कई लापता

    Remal Cyclone Update: आइजोल (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के बाद समुद्री चक्रवात रेमल ने मिजोरम में भीषण तबाही मचाई। चक्रवात के चलते राजधानी आइजोल में लगातार भारी बारिश हुई। यहां एक पत्थर खदान में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं। राज्य के डीजीपी अनिल शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिला प्रबंधन के अधिकारी व कर्मी, पुलिस व अन्य स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। Remal Cyclone

    आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश और तेज हवा से बचाव कार्यों में परेशानी आ रही हैै। उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं है कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से सात स्थानीय हैं, जबकि बाकी लोग राज्य के बाहर के हैं। वहीं कई अन्य जिलों में भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आर्इं। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण कई इमारतें, घर, सड़कें और पुल बह गए।

    मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान | Remal Cyclone

    वहीं पहाड़ी राज्य की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर कई जगह भूस्खलन के कारण मिजोरम की राजधानी आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए 15 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है और भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। Remal Cyclone

    Bomb Threat in IndiGo : इंडिगो फ्लाइट की खिड़की से बाहर निकल रही थी महिला! तुरंत खाली कराई फ्लाइट! वीडियो वायरल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here