हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोर्ट की चौथी...

    कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा लूट का आरोपी युवक, मौत

    Panipat News
    Panipat News : कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा लूट का आरोपी युवक, मौत

    वारदात के करीब साढ़े तीन साल बाद आया था काबू, आरोपी को पेश करने के लिए लेकर आई थी पुलिस | Panipat News

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Panipat News: जिला कोर्ट में शुक्रवार को पेशी पर लाए एक युवक ने पुलिस से हाथ छुड़वाकर भागने का प्रयास किया। युवक कोर्ट में चौथी मंजिल पर चढ़ गया और बाद में पुलिस से बचने के प्रयास में वहां से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक लूटपाट के मामले में करीब साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ था। Panipat News

    मृतक युवक की पहचान सौदापुर गांव निवासी सौरव (30) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नवंबर 2021 में सेक्टर 29 थाना पुलिस में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। वह वारदात के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसे भगौड़ा करार दिया हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में उसके छिपने के संभावित ठिकाने पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह काबू नहीं आया था। वीरवार (30 मई 2024) रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सौरव को पहली बार गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जस्टिस आरके मेहता की कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। कोर्ट कर्मचारियों ने पुलिस को आदेश दिए थे कि वह आरोपी को लेकर कोर्ट रूम से बाहर बैठ जाएं, तब तक वे उसकी हिरासत के पेपर तैयार कर रहे हैं। पुलिस उसे लेकर बाहर की ओर आ रही थी, इसी दौरान वह हाथ छुड़वा कर भागा और नीचे गिर गया। Panipat News

    लूटपाट के मामले में बीती 8 नवंबर 2021 को बिहार के समस्तीपुर निवासी पप्पू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पानीपत के गांव सिवाह की दानीराम कालोनी में रहता है। वह अपने रिश्तेदार रामनाथ चौधरी के साथ रेलवे स्टेशन पर मजदूरी कर रहा था। 7 नवंबर की रात 11 बजे वे दोनों कारम करके आटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। आॅटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। सिवाह गांव के पास आते ही पीछे बैठे 2 लड़कों ने उसके रिश्तेदार रामनाथ चौधरी को चलते हुए ऑटो से नीचे फेंक दिया था। इसके बाद उसने आॅटो रोकने के लिए शोर मचाया तो चालक ने आॅटो की गति तेज कर दी। आरोपियों ने उस पर चाकू लगा दिया। मारपीट करते हुए उससे 5 हजार रुपए और उसका मोबाइल लूट लिया। Panipat News

    यह भी पढ़ें:– Lok Sabha Elections : 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग शनिवार को, वाराणसी से पीएम मोदी मैदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here