हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Lok Sabha Ele...

    Lok Sabha Election Result: भाजपा बहुमत से दूर, कांग्रेस ने नीतीश और टीडीपी से सम्पर्क साधा

    Lok Sabha Election Result
    Lok Sabha Election Result: भाजपा बहुमत से दूर, कांग्रेस ने नीतीश और टीडीपी से सम्पर्क साधा

    Lok Sabha Election Result: नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की मतगणना के शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) 233 और कांग्रेस को 98 सीटों पर बढ़त मिली है। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी 534 सीटों के रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी को 36, तृणमूल कांग्रेस को 21, द्रविड मुनेत्र कषगम को 19, तेलुगूदेशम को 16, जनता दल यूनाइटेड को 13, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) को 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को आठ, शिवसेना (शिंदे) को सात, लोक जनशक्ति पार्टी को पांच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को पांच, वाईएसआरसीपी को चार, राष्ट्रीय जनता दल को चार सीटों पर आगे हैं।

    निर्दलीय आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस एक्टिव हो गई है और एनडीए के गठबंधन सहयोगियों को रिझाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने जेडीयू नेता ललन सिंह से संपर्क साधा है। वहीं टीडीपी को भी इंडिया एलायंस में लाने की कवायद जारी है। खबर है कि सोनिया गांधी के सारथी केसी वेणुगोपाल ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश से बातचीत की है।

    चुनाव आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक दलीय स्थिति इस प्रकार है….

    परिणाम……..बढ़त
    भाजपा………………………………..01……….238
    कांग्रेस………………………………..00……….97
    समाजवादी पार्टी…………………….00………..34
    तृणमूल कांग्रेस……………………….00……….25
    द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम…………………00………20
    जनता दल यूनाइटेड………………….00……….15
    शिवसेना (यूबीटी)…………………..00………..11
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)……00………..08
    शिवसेना (शिंदे)…………………….00………..06
    लोक जनशक्ति पार्टी………………..00…………05
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा…00 ……….05
    वाईएसआरसीपी ……………………..00……….04
    राष्ट्रीय जनता दल (राजद)……….00………….03
    निर्दलीय…………………………….00…………..06

    हरियाणा में कांटे की टक्कर : पांच पर कांग्रेस तो चार पर भाजपा आगे

    हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है और कांग्रेस पांच पर तो भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस अम्बाला, गुडगाँव, रोहतक, सोनीपतऔर सिरसा में आगे चल रही है तो भाजपा भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, हिसार और करनाल में आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

    रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को बढ़त

    रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को बढ़त

    कांग्रेस की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी नेता राहुल गांधी तथा अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पर करीब 18000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं जबकि अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10000 मतों से पीछे चल रही है।

    श्रीमती ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से हराया था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस परिवार के सदस्य की बजाय परिवार के वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं जिनके लिए खुद गांधी और पार्टी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था।

    रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां श्रीमती सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं इसलिए उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा था कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही है। गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here