हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वृक्ष लाइफ ला...

    वृक्ष लाइफ लाइन,जल्द मियावाकी पद्धति से शुरू करेंगे वृक्षारोपण :विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad News
    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महापौर और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम के उद्यान

    बढ़ते प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा वृक्षारोपण :महापौर

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महापौर और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम के उद्यान विभाग ने शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी शुरुआत महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक ने पटेल नगर स्थित गीता संजय पार्क में 150 फलदार पौधे लगाकर कराई। यहां अन्य मौजूद गणमान्य लोगो ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। Ghaziabad News

    महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जिस प्रकार शहर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और गर्मी का तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में शहर में सघन वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। अगर वृक्षारोपण नही किया गया तो प्रदूषण के साथ- साथ तापमान भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि नगर निगम हर वर्ष मियावाकी के माध्यम से वृद्ध वृक्षारोपण कर रहा है। लेकिन शहर में अभी और वृक्ष लगाने की जरूरत है। हमारे द्वारा लगाए जाने वाले पौधे भविष्य में शहर के फेफड़ों को सही करने का कार्य करेंगें। महापौर के जरिए सभी शाहवासियो से एक -एक जरूर पौधा लगाने एवं उसको बड़ा होने तक उसकी परवरिश करने की जिम्मेदारी लेने की भी अपील की गई । Ghaziabad News

    सामाजिक संस्थाएं भी वायु गुणवत्ता सुधार में सहयोग हेतु कार्य कर रही हैं

    नगर आयुक्त ने कहा कि वृक्ष हम सबकी लाइफ लाइन है और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भी अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। नगर निगम के जरिए जल्द ही एक लाख से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। कई सामाजिक संस्थाएं भी वायु गुणवत्ता सुधार में सहयोग हेतु कार्य कर रही हैं। और अधिक से अधिक पौधारोपण भी किया जा रहा है।

    उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह ने कहा कि निगम उद्यान विभाग के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। और सभी पौधों के लालन पालन की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों एवं नजदीकी मंदिर के पुजारी को दी गयी है। ये लोग इन 150 पौधों का ध्यान रखेंगे। इस दौरान प्रदीप चौहान, माहिम गुप्ता,उद्यान निरीक्षक अजय कुमार एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। Ghaziabad News

    राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाकर डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने दिखाई इंसानियत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here