हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश डबवाली के सेव...

    डबवाली के सेवादारों ने कार्य ऐसा किया बेमिसाल, हर कोई कह रहा बा-कमाल, बा-कमाल!

    Sirsa News
    डबवाली के सेवादारों ने कार्य ऐसा किया बेमिसाल, हर कोई कह रहा बा-कमाल, बा-कमाल!

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले के ब्लॉक डबवाली (Mandi Dabwali) के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार एक मूक बधिर महिला को उसके घर सकुशल पहुंचाकर इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश की है। Sirsa News

    मिली जानकारी के अनुसार एक महिला निवासी रानियाँ जोकि बोल नहीं सकती थी, को बस का कंडक्टर गलती से या नासमझी में उस महिला को डबवाली बस अड्डे पर छोड़कर चला गया। अब महिला मूक बधिर होने के कारण किसी को बोलकर कुछ नहीं बता सकती है। देखते ही देखते रात हो गई और महिला ऐसे ही भटकती रही, किसी को कुछ न बता पाने की वजह से उसकी परेशानी भी कोई समझ नहीं पाया। Welfare Work

    ऐसे में वहां से गुजर रहे डबवाली के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्रेमी सेवक हरीश ककक्ड़ इन्सां ने उस महिला को देखा और रुककर उस महिला की स्थिति को जाना। प्रेमी सेवक ने अपने ब्लॉक जिम्मेवारों से संपर्क करके उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने महिला के गले में डाले हुए इन्सां का लॉकेट देखा और उस लॉकेट की सहायता से उक्त महिला की सारी जानकारी पता की। जानकारी के अनुसार उक्त महिला की पहचान महिंद्रो पत्नी धर्म सिंह निवासी हिम्मतपुरा, रानियां के रूप में हुई। Sirsa News

    महिला को रात्रि के करीब 10 बजे सकुशल उनके घर पहुंचाया | Sirsa News

    सारी जानकारी पाकर उन्हें रात्रि के करीब 10 बजे सकुशल उनके घर रानियाँ पहुंचा दिया। डबवाली के सेवादारों की उक्त महिला के परिजनों ने दिल से तारीफ की और अपने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से शुक्राना किया। महिला एवं उसके परिजन महिला के सकुशल घर पहुंचने पर खुशी से फूले नहीं समाए। इस इंसानियत के कार्य मेंं 85 मैंबर बहन रूपा इन्सां, 15 मैंबर रवि इन्सां, सतपाल इन्सां, जोगिन्द्र इन्सां मास्टर, नरेश वधावा, बिट्टू मिड्ढा इन्सां, राजेंद्र मास्टर एवं सेवादार सतीश इन्सां, भारती इन्सां और जोन नं. 2 मंडी डबवाली ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। Sirsa News

    उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत जो भी इन्सां का लॉकेट गले में डालती है, वह पहचान पत्र की तरह ही काम करता है, उसकी मदद से इंसान की सारी जानकारी पता लग सकती है, इसका जीता जागता उदाहरण उक्त घटना है। Sirsa News

    Taiwan Visa-on-arrival : अब आसान होगा भारतीयों के लिए ताइवान जाना! ताइवान शुरू करने जा रहा है ये सुव…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here