हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नहर से सड़ी-ग...

    नहर से सड़ी-गली हालत में तैरता मिला शव!

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फेफाना थाना पुलिस ने केएनएन नहर (KNN Canal) से अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद किया है। इस संबंध में फेफाना पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार थाना में सूचना मिली कि चारणवासी से रतनपुरा के मध्य स्थित केएनएन नहर के पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना मिलने पर थाना के एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नहर में शव की तलाश करती हुई रोही रतनपुरा में पहुंची तो नहर में एक शव तैरता नजर आया। Hanumangarh News

    पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया जो सड़ी-गली हालत में था। फूले हुए शव के हाथ-पैर, मुंह क्षत-विक्षत हालत में थे। करीब 25-30 वर्षीय पुरुष का शव 20-25 दिन पुराना प्रतीत होने के कारण पहचान योग्य नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। इस संबंध में दर्ज मर्ग रिपोर्ट की जांच थाना प्रभारी एसआई विजेन्द्र शर्मा कर रहे हैं। Hanumangarh News

    शीघ्र धनवान बनने के चक्कर में मांगी थी फिरौती, अब खाएगा जेल की हवा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here