हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home खेल T20 World Cup...

    T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट का रोमांच, अनोखे क्षण और भारत वर्ल्ड चैंपियन

    T20 World Cup 2024
    T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट का रोमांच, अनोखे क्षण और भारत वर्ल्ड चैंपियन

    T20 World Cup 2024: आईसीसी ने 20-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में की थी। तब रोमांचक क्षण में फाइनल मुकाबले की पिच पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। आखिर 17 साल बाद फिर वही क्षण आया और भारत चैंपियन बना। साउथ अफ्रीका को हराकर एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कपका विश्व विजेता बना। आईसीसी के मुख्य वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रोल हो रहे थे। T20 World Cup 2024

    तब भारतवासियों को भी मायूसी मिली थी। इसका जवाब भारत ने जहां बल्ले से दिया वहीं बोलिंग व फील्डिंग से भी 140 करोड़ भारतवासियों का दिल जीता। लेकिन खेल कोई भी हो जितना एक ही है। हार जीत कोई मायने नहीं रखती। पर खेल सकारात्मक से खेला जाना चाहिए। भारत की इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कुछ ऐसी ही मैनेजमेंट दिखाई दी। टीम के गुरुदेव राहुल द्रविड़ का भी वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। हालांकि भारत की बैटिंग के बाद साउथ अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया गया। मैच के बीच में एक बार ऐसा भी दौर आया, जब भारत के हाथ से वर्ल्ड कप फिसलता नजर आ रहा था। T20 World Cup 2024

    खिलाड़ियों के साथ-साथ देशवासियों के भी चेहरे मायूस थे। पर बुम-बुम बुमराह की तेज रफ्तार व हार्दिक पांड्या के धार और सूर्या के चमत्कार से एक बार फिर 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का वर्ल्ड चैंपियन बन गया। भारत के क्रिकेटरों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि हम पहले भी दमदार थे और अब भी दमदार हैं। लेकिन यह क्रिकेट है। इसमें कुछ भी हो सकता है। किसी भी पल खेल का पैसा पलट सकता है। पहली पारी के बाद जब भारत बॉलिंग कर रहा था। उस वक्त पासा पलट गया था,लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत व किस्मत से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर भारत का कब्जा हुआ। जो दबदबा क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत में था,वह तब दबदबा कायम रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज विराट कोहली 16 नवंबर के मुख्य क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में वर्ल्ड कप न जीत पाने पर आंसू बहा रहे थे।

    आंसू तब भी थे, आंसू 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद भी। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। पर तब आंसू दुख के थे, अब आंसू खुशी के थे। साउथ अफ्रीका हो या भारत दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैच को बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला। खेल चाहे कोई भी हो जीत सभी चाहते हैं। यहां भी दोनों टीम जीत की चाहवान थी। वर्ल्ड कप की इस् चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कौन नहीं करना चाहता? लेकिन ट्रॉफी मिलती उसे है,जिसे जीत हासिल होती है। पल-पल बदलते रोमांचक मैच के दौरान भारत ने अपनी बेहतरीन रणनीति दिखाते हुए 2007 की तरह इस बार भी 20-20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया व दुनिया को अपनी बादशाहत दिखाई खेल। चाहे कोई भी हो,फाइनल मुकाबले में हर कोई खिलाड़ी दबाव में होता है। क्योंकि मैच जीतना होता है,ऐसा ही दबाव साउथ अफ्रीका ब भारत की टीमों पर दिखाई दिया। कुलदीप ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में कैच लपककर साउथ अफ्रीका की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

    अब जीत भारत को मिल गई है। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला जीतने का सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि क्रिकेट टीम का मनोबल एक बार फिर बढ़ेगा। देशवासियों की उम्मीद इन खिलाड़ियों से अब पहले से दोगुनी होगी। दुनिया के किसी भी खेल में खिलाड़ियों पर अक्सर दबाव होता है। इस दबाव से भारत जबरदस्त तरीके से उभरा। इस मैच को देखते हुए ऐसा लगा जैसे 19 नवंबर,2023 को संपन्न हुए वर्ल्ड कप फाइनल का बदला भारत ने ले लिया हो। हालांकि यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं था। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुका था। लेकिन इस बार मुकाबला साउथ अफ्रीका से था। साउथ अफ्रीका की टीम की कोई भी रणनीति काम नहीं आई। इस टीम का भी पूरे विश्व में डंका बजता है। पर भारत के खिलाड़ी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है।

    जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है। देशवासियों को भी खिलाड़ियों के दर्द व हौसले को समझना चाहिए, क्योंकि वह देश के लिए खेलते हैं। हर किसी टीम का कप्तान यह चाहता है कि उसकी कप्तानी में वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्राफी पर उसके नेतृत्व में कब्जा हो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 19 नवंबर के वन डे वर्ल्ड कप फाइनल में बेशक किसी भी प्रकार की चूक कर गए। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसी गलती कोई भी नहीं दोहराई,जो गलती19 नवंबर के फाइनल मुकाबले में की गई थी। 20-20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर यदि एक नजर डाली जाए तो इसकी शुरुआत आईसीसी ने 2007 में की थी। तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उनकी कप्तानी में 20-20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी पाकिस्तान में श्रीलंका को हराते हुए जीती थीं। इसी प्रकार तीसरे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। T20 World Cup 2024

    उसके बाद 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराया। 2014 में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया।2016 वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। फिर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। अब 2024 में 17 साल बाद भारत फिर से चैंपियन बन गया। प्रत्येक फाइनल मुकाबले में कुछ अनोखे क्षण और नाटकीय क्षण रहे,जो 20-20 क्रिकेट के रोमांच को दर्शाती हैं। हालांकि इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी 20-20 वर्ल्ड कप में भाग लिया। इससे पहले अमेरिका ने कभी भी क्रिकेट में अपना भाग्य नहीं आजमाया था। पर अमेरिका की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही,पर प्रयास अच्छे थे। कुछ भी हो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से चुनी गई भारत के टीम ने उम्मीद के अनुरूप खेल,खेला और भारत वासियों का दिल जीता।                                                                   डॉ.संदीप सिंहमार। (वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार)

    यह भी पढ़ें:– मानसून सिर पर, ड्रेनो की सफाई का कार्य 70 से 75 प्रतिशत हुआ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here