हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अब पीड़ित घर स...

    अब पीड़ित घर से दर्ज करवा सकेंगे शिकायत व एफआईआर

    Bathinda News
    Bathinda News : आमजन को नए कानूनों के बारे में जानकारी देते एसएसपी दीपक पारीक

    एसएसपी ने खुद लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी | Bathinda News

    • पुलिस विभाग को पहले दिया जा चुका है प्रशिक्षण
    • इन कानूनों से महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: देश में लागू हुए तीन नए कानूनों के बारे में पंजाब पुलिस ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को अग्रिम प्रशिक्षण दे दिया है। एक जुलाई से लागू हुए तीन नए कानूनों के बाद पुलिस जनता को इसके बारे में जानकारी दे रही है। बठिंडा में पुलिस ने नए कानूनों के लागू होते ही लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

    आज से देश में 3 नए कानून लागू हो गए हैं। बठिंडा के एसएसपी दीपक पारीक खुद पुलिस स्टेशनों में जाकर लोगों को नए कानूनों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि नए कानूनों से लोगों को बहुत फायदा होगा।
    पीड़ित अपने घर से ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और अपनी एफआईआर भी दर्ज करा सकेगा। इन कानूनों से महिलाओं को बहुत फायदा होगा।

    थानों में दी नए कानून की जानकारी | Bathinda News

    जिला पुलिस प्रमुख ने थाने में आए युवाओं को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। नए लागू कानूनों के माध्यम से पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लोगों को न्याय दे सके, इसलिए बाकायदा पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की पंजाब पुलिस की ट्रेनिंग सेंटर फ्लोर मैं ट्रेनिंग करवाई गई है। जिसके जरिए अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में शिक्षित और आम लोगों को इन कानूनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– कैसे लगाएं आर- टी-आई डाकघर में पोस्टल आर्डर ही नहीं मिल रहे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here