हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वन महोत्सव का...

    वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर पालिका प्रशासन ने किया पौधरोपण

    Kairana News
    Kairana News : वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर पालिका प्रशासन ने किया पौधरोपण

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: शासन के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 07 जुलाई तक प्रदेश भर में चलने वाले वन महोत्सव अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बे के पानीपत रोड पर स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम के पास में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद ने पौधा रोपित करके किया। उन्होंने लोगो से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपनी संतान की भांति उनका पालन-पोषण करने की अपील की। Kairana News

    इस दौरान पालिका की ओर से सैंकड़ों से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, अवर अभियंता(सिविल) योगेश कुमार, कर अधीक्षक शाकिर हुसैन, लिपिक जैगम हुसैन, इरशाद अली, तासीम अली, इनाम हसन, रविन्द्र कुमार, रविकांत व मोहम्मद असलम आदि ने पौधरोपण में प्रतिभाग किया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– New Criminal Laws: नया कानून लागू: जानें, किस मामले में अब कितनी जेल की सजा काटनी होगी?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here