हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Rajasthan Budget News : विधायक शत्रुघन गौतम ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान

    Rajasthan News
    Rajasthan Budget News : विधायक शत्रुघन गौतम ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान

    जनप्रतिनिधियों की विकास संबंधित मांग पर हो रहा तुरंत एक्शन : सीएम

    Rajasthan Budget News : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र से संबंधित विकास की मांगों पर तत्परता से कार्य कर रही है। पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, विधायक सहित समस्त जनप्रतिनिधि क्षेत्र की नब्ज जानते हैं, इसलिए हमने बजट में उनके फीडबैक और सुझावों के आधार पर प्रदेश की आठ करोड़ जनता के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। हमने बजट में सभी क्षेत्रों की मांग को पूरा किया है।

    शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर केकड़ी जिले के निवासियों के आभार समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का वर्ष 2024-25 का परिवर्तित बजट प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ऐतिहासिक बजट में गांव, ढाणी, शहर एवं छोटे-बड़े जिलों में विकास का ऐसा रोडमेप तैयार किया गया है, जिससे ह्यआपणो अग्रणी राजस्थानह्ण का संकल्प साकार होगा। Rajasthan News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए सबसे पहले सोचकर योजनाओं-कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। जनता भी अपने आस-पास वंचितों की पहचान कर उन्हें लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र एवं बजट के प्रत्येक घोषणा को क्रियान्वित करने के लिए कृत संकल्पित है।

    केकड़ी विधायक अब पहनेंगे चरण पादुका

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम ने क्षेत्र के विकास कार्यों के संकल्प के क्रम में चरण पादुका त्याग रखी है। वे जल्दी ही चरण पादुका पहनेंगे क्योंकि इस बजट में केकड़ी जिले को कई ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं, जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान, युवा, महिला एवं वंचितों के कल्याण के लिए बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट में केकड़ी जिले की हर मांग पूरी हुई है, जिसके लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद।

    विकास की महत्वपूर्ण कड़ी-केकड़ी

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि केकड़ी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए परिवर्तित बजट 2024-25,लेखानुदान एवं बजट रिप्लाई में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं एवं प्रावधान किए गए हैं। इसके अन्तर्गत 650 करोड़ रुपए की लागत से नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क को 4 लेन का बनाया जाएगा, जिससे अजमेर, केकड़ी और टोंक के लाखों लोगों को सुगम आवागमन मिलेगा। उन्होंने बताया कि 24 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से थड़ोली से केकड़ी के मध्य भांसू गांव के समीप पेयजल पाइप लाइन का कार्य एवं 20 करोड़ रुपये की लागत से बिजयनगर-नगर-बडली-माताजी का खेड़ा व देवलियाकलां सड़क (बिजयनगर, भिनाय)- केकड़ी का कार्य करवाया जायेगा।

    इसके अतिरिक्त केकड़ी में संचालित आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी औषद्यालय तथा चिकित्सालयों को चरणबद्ध रूप से जिला आयुष चिकित्सालयों में क्रमोन्नत करने सहित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। कार्यक्रम में केकड़ी जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केकड़ी के निवासियों के साथ संवाद भी किया। Rajasthan News

    Lathicharge on ABVP Students : छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here