हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल एंडी मरे ने प...

    एंडी मरे ने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा की

    London
    London एंडी मरे ने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा की

    लंदन, (एजेंसी)। ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक एंडी मरे ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। एंडी मरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संन्यास लेने की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अपने आखिरी टेनिस टूनार्मेंट के लिए पेरिस पहुंच गया हूं। पेरिस ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा रोलां गैरो पर शनिवार से शुरू होंगी। मरे ने पहली बार लंदन ओलंपिक 2012 में रोजर फेडरर को हराकर पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रियो 2016 में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर अपनी इस सफलता को बरकरार रखा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here