हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवाओं में दे...

    युवाओं में देश भक्ति की भावना जागृत करेगा हर-घर तिरंगा अभियान: सुभाष उदुवंश

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: युवाओं में देश भक्ति की भावना जागृत करेगा हर-घर तिरंगा अभियान: सुभाष उदुवंश

    भाजपा की हर-घर तिंरगा अभियान की कार्यशाला संपन्न

    • हर घर तिरंगा अभियान -एक यूनियन फेस्टिवल बन चुका है: संजीव शर्मा | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के मार्ग दर्शन में इस अवसर पर भाजपाईयों के जरिए निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसके निमित्त पार्टी की ओर से गाजियाबाद महानगर में हर घर तिंरगा अभियान के विषय विस्तार के लिए, मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश पधारे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हर- घर तिंरगा अभियान की कार्यशाला राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी एड्रेसेस के क्लब हाऊस में संपन्न हुई। Ghaziabad News

    इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि विगत वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्त्ता मनाते आ रहे हैं।जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ युवाओं में देश भक्ति की जागृत करना है। यह हर घर तिरंगा अभियान युवाओं में देश भक्ति की भावना को जागृत करेगा। Ghaziabad News

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा कि “मेरे प्यारे देशवासियों” 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, हर घर तिरंगा अभियान। पिछले कुछ वर्षो से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखता है । आपने गौर किया होगा, जब कालोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। Ghaziabad News

    यानी हर घर तिरंगा अभियान – तिरंगे की शान में एक यूनियन फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे है। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। कुछ लोग तो तिरंगा अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बांटते भी हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। 11, 12, व 13 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा, जिसमे सम्पूर्ण पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगना है।

    12–14 अगस्त, 2024 महापुरूषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जायेगा।    13-15 अगस्त, 2024 महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जायेगा। 13, 14 व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण कराना ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है।

    संगोष्ठी के माध्यम से विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। ये सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर सफ़लता से आयोजित होंगे। महानगर की हर घर तिंरगा कार्यशाला के दौरान मंचासीन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द भारतीय, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, पवन गोयल, राजेन्द्र त्यागी,अनिल स्वामी , संजय कश्यप, रीना भाटी,राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, संदीप त्यागी, नितिन त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

    बैठक में यह रहे मौजूद | Ghaziabad News

    बैठक में समस्त महानगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महामंत्री, सोशल मीडिया टीम, मीडिया विभाग टीम सहित आगामी कार्यक्रमों के सभी संयोजक, सह संयोजक आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेकाबू होकर कार पुल से नीचे गिरी, एक की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here