हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाली तीज क...

    हरियाली तीज के पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने माताओं बहनों को दिया बड़ा तोहफा: गीता शर्मा

    Kurukshetra News
    Pehowa News: हरियाली तीज के पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने माताओं बहनों को दिया बड़ा तोहफा: गीता शर्मा

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज के अवसर पर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की अपनी सभी माता बहनों के लिए हरियाली तीज पर एक बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। लाखों परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। 1 लाख 80 हजार की आय वाले परिवार को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सदैव ही महिलाओं के कल्याण और उनकी भलाई को प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में हरियाणा की सरकार ने आज माताओं-बहनों को राहत देने के लिए निम्न घोषणाएं की हैं। Kurukshetra News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल हरियाली तीज के अवसर पर जींद में आयोजित एक रैली में महिलाओं के लिए यह बड़ी घोषणाएं की हैं। जैसे की एक लाख 80 हज़ार तक की वार्षिक आय वाले 46 लाख परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर। उज्ज्वला योजना के 12 लाख परिवारों को भी अब रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में ही मिलेगा। एक लाख 80 हज़ार तक सलाना आय वाले परिवारों की लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। विवाह शगुन योजना की राशि को 41 हजार रुपये से बढ़ा कर 71 हजार रुपये कर दिया है। महिला उद्यमियों को अब 3 लाख की जगह 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस में अब महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश के 10 लाख बच्चों को फोर्टीफाइड दूध उपलब्ध कराया जाएगा। तीन लाख किशोरियों और छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here