लुसाने (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 थ्रो कर दूसरे के साथ फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है। स्विट्जरलैंड में लुसाने में शुक्रवार को डायमंड लीग 2024 की स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने डायमंड लीग मीटिंग सीरीज टेबल में शीर्ष छह में स्थान बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ स्वयं के पेरिस ओलिंपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो के रिकार्ड को तोड़ा। भारतीय एथलीट का पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर, पांचवे थ्रो में 85.58 मीटर भाला फेंका। इसके बाद अपने आखिरी थ्रो में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर पहुंचे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पर रहे। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला अगले महीने होगा।
ताजा खबर
Punjab News: 2027 के पंजाब विस चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर
लुधियाना में ‘एक भारत श्र...
शिकायतों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही: निधि भारद्वाज
तहसील मुख्यालय पर आयोजित ...
नारायण महाविद्यालय की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का हुआ शुभारंभ
खेल भावना से खेलकर हासिल ...
Kairana Road Accident: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर ई-रिक्शा में बैठे युवक की मौत
कस्बे के कांधला तिराहे के...
अपर आयुक्त ने कैराना पहुंचकर तहसील, ब्लॉक व नगरपालिका का किया निरीक्षण
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Halwara International Airport: हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरु, रियल एस्टेट बाजार ने पकड़ी रफ्तार
मोदी के वर्चुअल उद्घाटन क...
खुशखबरी: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने लागू की ‘मिश्रित उपयोग’ नीति
शहरी जीवन को अधिक सुविधाज...
ईंट भट्ठे के ऑफिस से तीन लाख की चोरी, नामजद आरोपी पत्नी सहित फरार
हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र म...















