हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना के युव...

    कैराना के युवक की सऊदी में आग से झुलसकर मौत, कोहराम

    Kairana News
    Kairana News: कैराना के युवक की सऊदी में आग से झुलसकर मौत, कोहराम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज )। Kairana News: कैराना के युवक की सऊदी अरब में आग से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। दस दिन बाद युवक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक करीब दस-बारह वर्षों से सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा था। क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी आरिफ अल्वी(30) पुत्र मंजूरा विगत 10-12 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कार्य कर रहा था। बताया गया है कि विगत 20 अगस्त को खाना बनाते वक्त युवक आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kairana News

    जहां पर 23 अगस्त को युवक की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया। मंगलवार को मौत के करीब दस दिन बाद युवक का शव उसके पैतृक गांव गोगवान में लाया गया। युवक के शव को देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में युवक के शव को गमगीन माहौल गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक युवक दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है। Kairana News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here