हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी क्षेत्र में स...

    क्षेत्र में सफाई जारी, सहयोग करें आईएएमए पदाधिकारी: डॉ मिथलेश

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: क्षेत्र में सफाई जारी, सहयोग करें आईएएमए पदाधिकारी: डॉ मिथलेश

    बुलंदशहर इंडस्ट्री एरिया में गंदगी के अंबार, निस्तारण को नगर स्वास्थ अधिकारी से मिले एसोसिशन के पदाधिकारी, मिला आश्वासन | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: बुलंदशहर इंडस्ट्री एरिया की’ इंडस्ट्रियल एरिया मेनुफेक्चर्स एसोसिएशन’ (आईएएमए) के दर्जनों पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम मुख्यालय में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार से वार्ता की। और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेरों के निस्तारण आदि को लेकर वार्ता की गई। Ghaziabad News

    आईएएमए के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने बताया बुलंद शहर इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं को लेकर स्वास्थ अधिकारी के साथ वार्ता की गई है। एसोसिएशन ने ज्ञापन के जरिए निगम को अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर सॉलिड वेस्ट, कूड़े एवं नाले-नालियों से निकली सिल्ट के ढेर लगे हुए हैं। लम्बे समय से सॉलिड वेस्ट, कूड़े एवं नाले-नालियों से निकली सिल्ट का निस्तारण न होने के चलते पुनः यह कूड़ा एवं सिल्ट नाले-नालियों में जा रही हैं। इससे नाले-नालियों के जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके साथ-साथ वाहनों के आवागमन से अत्यधिक डस्ट और मिट्टी उड़ रही है, जो वायु प्रदूषण के स्तर को लगातार बढ़ा रही है।

    सड़कों के किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों पर कूड़े एवं सॉलिड वेस्ट के ढेर में आये दिन असामाजिक तत्त्व आग लगा देते हैं, जिससे किसी भंयकर र्दुघटना की आशंका बन जाती है। समय रहते आस-पास की इकाइयों एवं अग्निशमन विभाग से सहायता प्राप्त कर उन्हें बुझाया जाता है।

    क्षेत्र में बाहरी लोग डाल रहे कूड़ा कराएं निस्तारण: अरोड़ा

    एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरोड़ा ने निगम स्वास्थ अधिकारी को अवगत कराया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस- वे के समानान्तर बनी क्षेत्र की मुख्य सड़क संख्या 1 (आईएमएस कालिज से आत्मा स्टील चौराहे तक) विगत कई वर्षों से लगभग 500 डम्पर कूड़ा-कचरा पड़ा है, परन्तु इसके निस्तारण के लिए लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। परिणाम है कि दिन-प्रति-दिन यह कूड़ा बढ़ता जा रहा है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि क्षेत्र की सड़कों पर फैले सॉलिड वेस्ट, कूड़े एवं नाले-नालियों से निकली सिल्ट (विशेषकर सड़क संख्या 1 पर) के निस्तारण करने की अपील की गई है।

    क्या बोले निगम स्वास्थ अधिकारी | Ghaziabad News

    नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने एसोसिएशन को समायाओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था जारी है ।और अन्य के जरिए डाले जा रहे कूड़े की निगरानी की जाएगी। उन्होंने एसोसिएशन को भी सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मुख्य स्थानों को चिन्हित करके उनकी दिशा में अपने प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों या अन्य कैमरे लगाकर कूड़ा ड्रॉप करने वालों को पहचान करने में मदद करें। इसके अलाव निगम भी अपने स्तर से पैनी नजर रखेगा। और समायाओं का जल्द निदान कराया जायेगा।

    वार्ता के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद | Ghaziabad News

    निगम में वार्ता के दौरान सुशील अरोड़ा, सौरव मित्तल , नवीन अग्रवाल , अनिल तनेजा ,रोहित चुग , आनंत मित्तल , रोहतास गुलाटी, सोमान्शु चावला आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: जोधपुर मंडल के डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन प्रारंभ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here