हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जन समस्याएं स...

    जन समस्याएं सुनने के लिए हर समय खुले रहते हैं सुरेंद्र पंवार के घर के दरवाजे: समीक्षा पंवार

    Sonipat News
    Sonipat News: जन समस्याएं सुनने के लिए हर समय खुले रहते हैं सुरेंद्र पंवार के घर के दरवाजे: समीक्षा पंवार

    सोनीपत (सच कहूं/अजीत राम बंसल)। Sonipat News: समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के घर के दरवाजे शहरवासियों की समस्याएं सुनने के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। विधायक सुरेंद्र पंवार हर समय शहरवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। यह कथन अपने जनसंपर्क का अभियान के दौरान शास्त्री कॉलोनी, आठ  मरला, मॉडल  टाउन, सिक्का कॉलोनी, ब्रह्म कॉलोनी तारानगर, कोठ मोहल्ला, संहित अन्य कालोनीयों मे क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थी। Sonipat News

    उन्होंने कहा कि विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के दरवाजे रात 2 बजे भी सोनीपतवासियों के  हर सुख दुख में साथ देने के लिए खुले रहते हैं। भाजपा ने भेदभाव के साथ  काम किया है। कांग्रेस सरकार ने जनता को पारदर्शी शासन देने के साथ-साथ  कानून व्यवस्था को दृढ़ता के साथ लागू किया था। लेकिन आज आप देख सकते हैं आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बदलाव हो रहा है, भाजपा जा रही और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। Sonipat News

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गंभीर समस्याओं का हर हाल में समाधान करवाया जाएगा, आज बेरोजगारी, महंगाई, फैल रहा नशा और पेयजल जैसी कई गंभीर समस्या है, जिनकी वजह से जनता को परेशान होना पड़ता है। इस  बार सोनीपत की जनता के लिए सुनहरा मौका है, कि सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पवार को विजई बनाएं। उनकी जीत सोनीपत के विकास के रास्ते खुल जाएंगे। Sonipat News

    यह भी पढ़ें:– जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here