हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home सरसा डबवाली में बं...

    डबवाली में बंद कमरे में दम्पति जिंदा जले, मौत

    Sirsa News
    डबवाली में बंद कमरे में दम्पति जिंदा जले, मौत

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली गांव के गिदडखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दंपत्ति ने कमरे में बंद कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद कमरे से आग की लपटें निकलने लगीं। आग बुझने के बाद कमरे से जले हुए पति-पत्नी के शव मिले। दोनों के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। Sirsa News

    बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4.30 बजे जैसे ही गांव के लोग गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे, तो उन्हें मृतक के बेटे हरपाल सिंह ने जानकारी दी, कि उनके घर में आग लगी हुई है। जैसे ही लोगों ने उनके घर पर दस्तक दी, तो कमरे में आग लगी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर 40 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र नरसिंह व 37 वर्षीय मलकीत कौर पत्नी जसवंत सिंह लहूलुहान व चोटिल अवस्था में आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

    लोगों ने बिना किसी देरी के पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारियों समेत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों को जैसे-तैसे कर कमरे से बाहर निकलकर सामान्य अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे डबवाली की एसपी दीप्ति गर्ग ने मृतक के बेटे हरपाल सिंह व मृतक के भाइयों से जानकारी जुटाकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों की जानकारी ली। मृतक के केवल एक ही बेटा है, जो अभी अविवाहित है। Sirsa News

    School Holiday: भारी बारिश से स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, ट्रेनें लेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here