हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    जरूरतमंद कन्या के विवाह में साध संगत ने दिया आर्थिक सहयोग

    Jakhal News
    Jakhal News: जरूरतमंद कन्या के विवाह में साध संगत ने दिया आर्थिक सहयोग

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सदस्यों ने एक आह्वान पर जरूरतमंद लड़की की शादी में घरेलु समान डबल बेड, पेटी, अलमारी, कुलर, बर्तन, सिलाई मशीन तक सब जरूरत का समान देकर शादी कर डाली। जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र कुमार बारू व पंचायत प्रेमी दविंदर कक्कड़ साहिल कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि ब्लॉक जाखल के गांव उदयपुर निवासी गुरतेज सिंह की पुत्री रज्जी शादी के योग्य थी। रज्जी के विवाह को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। Welfare Work

    उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री का विवाह कैसे होगा। और डेरा सच्चा सौदा सेवादारों के आगे सहायता की गुहार लगाई। तत्पश्चात सेवादारों ने उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर विचार कर शादी में सहयोग देने का फैसला लिया। और मिलकर लड़की को शादी में घरेलू सामान दहेज के रूप में देते हुए परिवार को आर्थिक सहयोग किया। जरूरतमंद लड़की मां सुखविंदर कौर और भाई हरप्रीत सिंह ने डेरा सच्चा सौदा साथ संगत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे जाखल की साध संगत धन्य कहने के काबिल है जो समय-समय पर जरूरतमंदोंं की सेवा करने सेे कभी भी पीछे नहीं रहते। Welfare Work

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में दो दिवसीय टैलेंट हंट शो का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here