हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेशनल ताएक्वा...

    नेशनल ताएक्वांडो में प्रताप स्कूल बना ओवरऑल चैम्पियन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: नेशनल ताएक्वांडो में प्रताप स्कूल बना ओवरऑल चैम्पियन

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सीबीएसइ नेशनल ताएक्वांडो चैम्पियनशिप जो कि बाजपुर उत्तराखंड में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल ने ओवरऑल चैम्पियन बनते हुए प्रदेश, जिले व प्रताप स्कूल का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व 2 ब्राँज मैडल जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों में अंडर 19 में शिवम 63 किग्रा व हिमांशु 73 ने गोल्ड मैडल, कृष प्लस 78 ने सिल्वर, कुनाल कटारिया 78 व अर्पित कुमार 48 ने ब्राँज मैडल, अंडर 17 में नितेश 51 ने गोल्ड व प्रतीक 48 ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। Kharkhoda News

    द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली एसजीएफआइ नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। एसजीएफआइ नेशनल चैम्पियनशिप में ये खिलाड़ी पदक प्राप्त कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के ताएक्वांडो के खिलाड़ी अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 21 नेशनल लेवल पर 64 व स्टेट लेवल पर 2716 मैडल जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। Kharkhoda News

    विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा पाँच खेलों का खेलों इंडिया सैंटर व हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियाँ स्थापित की गई हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय प्रांगण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने स्वागत किया। सभी ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: सीएम सैनी ने कार्यभार संभालते ही जनता हित में लिया ये पहला बड़ा फैसला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here