हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    Mosque Air Strike: मस्जिद पर हवाई हमला, 31 लोगों की मौत

    Sudan News
    सांकेतिक फोटो

    Mosque Air Strike: खार्तूम (एजेंसी)। मध्य सूडान के गेजिरा प्रांत की राजधानी वाड मदनी में एक मस्जिद पर हवाई हमले में 31 लोग मारे गए। एक स्थानीय गैर-सरकारी समूह ने यह जानकारी दी। वाड मदनी प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘युद्धक विमानों ने शाम की नमाज के बाद शेख अल जेली मस्जिद और पड़ोसी इलाके अल-इम्तिदाद के आसपास के इलाकों में विस्फोटकों से बमबारी की।’’ Sudan News

    समिति ने बताया कि इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। इनमें से 15 शवों की पहचान कर ली गयी, जबकि अन्य अज्ञात शवों की पहचान अब भी की जा रही है। गौरतलब है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के वाड मदनी से हटने के बाद दिसंबर 2023 में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गीज़ीरा प्रांत पर नियंत्रण कर लिया। गत 14 अक्टूबर को सशस्त्र संघर्ष स्थान और घटना डेटा परियोजना की एक रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के दौरान 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं। Sudan News

    Israel-Hezbollah War: प्रमुख हसन नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी भी मारा गया!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here