हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sukanya Samri...

    Sukanya Samriddhi Yojana: भारत-पाक सीमा पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाकर मनाया भाजपा हरियाणा प्रभारी ने अपना जन्मदिन

    Sukanya Samriddhi Yojana

    बाड़मेर (Barmer), जैसलमेर (सच कहूँ न्यूज़)। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Dr. Satish Poonia) ने अपना जन्मदिन मारवाड़ में भारत-पाक सीमा पर सैनिकों के साथ मनाया, जहां उन्होंने बाड़मेर जिले के गडरा रोड में बीएसएफ जवानों के सहयोग से वृक्षारोपण किया, साथ ही सतीश पूनियां ने सैनिकों को मिठाई खिलाकर भारत माता की सुरक्षा में उनके समर्पण एवं उनकी वीरता की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी। Sukanya Samriddhi Yojana

    प्रदेशभर में एक दिन में 11 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाए

    सतीश पूनियां ने अपने जन्मदिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में नवजात कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाकर की और प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने की अपील की। बाड़मेर राजकीय चिकित्सालय में आठ कन्याओं के खाते, अग्रवाल भवन बाड़मेर में 11 कन्याओं के खाते खुलवाये, श्री भगवान गौशाला गड़रा रोड में गायों को चारा और गुड़ खिलाया एवं 21 कन्याओं के सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाये।

    सतीश पूनियां के जन्मदिन के अवसर पर एक दिन में 11 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि के खाते कार्यकर्ताओं ने खुलवाए, जो आगामी दिनों तक निरंतर कार्यकर्ताओं द्वारा सुकन्या योजना के खाते खुलवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सतीश पूनियां के जन्मदिन पर सालभर में 60 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते कार्यकर्ताओं द्वारा खुलवाए गए थे, इन खातों सहित कुल 71 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि के खाते खुलवाए जा चुके हैं जो सालभर में 1 लाख से अधिक इन खातों को पूरा करने का लक्ष्य है।

    पूनियां ने पद्मश्री अनवर खान बईया को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी

    सतीश पूनियां ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि वह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों का आयोजन कर जन्मदिन को मनाएं, इसी रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनियां का जन्मदिन मनाया।बाड़मेर से जैसलमेर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश पूनियां के स्वागत अभिनंदन किए गये और जैसलमेर बॉर्डर पर तनोट माताजी के दर्शन कर पूनियां ने देश-प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

    सतीश पूनियां के जन्मदिन के मौके पर अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खान बईया ने अपनी गायकी से शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर पूनियां ने पद्मश्री अनवर खान बईया को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी। विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अभिनव योजना सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए अपने-अपने क्षेत्र में नवजात कन्याओं के खाते खोलकर, रक्तदान, एक पेड़ मां के नाम जैसे सरोकारों से जुड़कर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनियां का जन्मदिन मनाया।

    खाते खुलवाने के लिये अग्रवाल धर्मशाला में दिये 1 लाख 51 हजार रुपये

    बाड़मेर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सतीश पूनियां ने सुकन्या समृद्धि योजना में कन्याओं के खाते खुलवाने के लिये 1 लाख 51 हजार रुपये दिये। बाड़मेर के खडीन मंडल में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को सतीश पूनिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    इस दौरान सतीश पूनियां के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बाड़मेर दिलीप पालीवाल, विधायक प्रियंका चौधरी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी शैलाराम सारण, विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जालोर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव, विधायक प्रत्याशी बालाराम मूड, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जैसलमेर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारडा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह, प्रधान रूपाराम, बिजलाराम, नगाराम बेनीवाल इत्यादि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। Sukanya Samriddhi Yojana

    Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, इतनी गिरी कीमतें, जानें एमसीएक्स सोने की कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here