हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Aap News Punj...

    Aap News Punjab: अमन अरोड़ा ने संभाली ‘आप’ पंजाब की कमान! नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    Aap News Punjab

    Aap Punjab New President: चंडीगढ़, (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने पंजाब प्रदेश की अध्यक्ष की कमान अमन अरोड़ा के हाथों में संभलवा दी है, साथ ही शैरी कलसी को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। अध्यक्ष के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दोनों को बधाई देते हुए कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। Aap News Punjab

    पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन की मजबूती को पंजाब में और अधिक विश्वास के साथ काम करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। पार्टी की ओर से किया गया यह परिवर्तन आने वाले भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अमन अरोड़ा पहले से ही पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। Aap News Punjab

    WhatsApp’s New Feature: वॉट्सऐप ने पेश किया नया फीचर, यूज़र्स को दी ये सुविधा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here