हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Computer Teac...

    Computer Teachers get Treasury Salary: कंप्यूटर अध्यापकों की मांग पूरी, अब ट्रेजरी से मिलेगी सेलेरी

    Haryana Education Department
    Haryana Education Department

    कंप्यूटर टीचर और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की कुल 15 करोड़ 12 लाख रुपये जारी

    Computer Teachers get Treasury Salary: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों की ओर से लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो गई है। अब इन शिक्षकों व सहायकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अब ट्रेजरी के माध्यम से हर महीने की 5 तारीख से पहले वेतन मिल जाएगा। सरसा जिले में 132 कंप्यूटर शिक्षक और 117 कंप्यूटर लैब सहायक है। शिक्षा विभाग के इस कदम से उपरोक्त शिक्षकों में खुशी का माहौल है। Sirsa News

    पिछले चार महीने से वेतन का इंतजार कर रहे थे अध्यापक

    जानकारी मुताबिक उपरोक्त शिक्षकों व सहायकों की ओर से लंबे समय से टे्रजरी के माध्यम से वेतन की मांग उठ रही थी। जिसके पश्चात अब शिक्षा विभाग ने उनकी इस मांग को मान लिया है। जिसका वीरवार को पत्र जारी कर दिया है। जिले कंप्यूटर शिक्षक और कंप्यूटर लैब सहायकों की सेलेरी अब ट्रेजरी के माध्यम से इन्हें दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से आईसीटी योजना के तहत 2024-25 के लिए बजट भी अलॉट कर दिया है। इन शिक्षकों को पिछले चार महीने से वेतन रुका हुआ था। जिसे विभाग ने जारी कर दिया है। जिले के कुल 249 शिक्षकों व सहायकों के लिए कुल 15 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया है। 132 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए 95 लाख 40 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं 117 कंप्यूटर लैब सहायक के लिए 56 लाख 16 हजार रुपये का बजट जारी किया है।

    पहले वेतन के लिए करना पड़ता था अधिक इंतजार | Sirsa News

    स्कूलों में सेवारत शिक्षकों व सहायकों को अब अपने वेतनमान के लिए अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्कूल मुखिया की सिफारिश के बाद वेतन ट्रेजरी से जारी किया जाएगा। स्कूल मुखिया या प्राचार्य कंप्यूटर शिक्षकों और सहायकों की हाजिरी दर्ज करेंगे। इस आधार पर उन्हें वेतनमान जारी किया जाएगा। पहले शिक्षकों को वेतन चेक के माध्यम से मिलता था। सबसे पहले विभाग के पास वेतन आता था। विभाग द्वारा प्राचार्यों के अकाउंट में वेतन डाला जाता था। इसके बाद प्राचार्र्य चैक के माध्यम से शिक्षकों को वेतन देता था।

    कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों के लिए ये खबर बहुत अच्छी है। लंबी मांग के बाद सरकार ने हमारी मांग को माना है। पहले वेतन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब ट्रेजरी के माध्यम से समय पर 5 तारीख से पहले वेतन मिल जाएगा। Sirsa News
    – मनदीप कुमार, कंप्यूटर शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर सरसा।

    CM Flying Raids: सीएम फ्लाइंग ने सिरसा में पंजाब की निजी बसों को किया इंपाउंड, ठोका जुर्माना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here