हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश उड़ीसा के वृद्...

    उड़ीसा के वृद्धाश्रम में सपरिवार पहुंचकर बिखेरी वृद्धों के चेहरों पर मुस्कान

    Odisha News
    Odisha News: वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को फल व गोंद के लड्डू देते शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार तथा बच्चों व सेवादारों के साथ बिताए पलों के दौरान आश्रम में रहने वाली एक महिला खिल-खिलाकर हंसते हुए।

    धन्य हैं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार

    • वृद्धजनों को गोंद के लड्डू, फल, कंबल व शॉल वितरित किए

    उड़ीसा (सच कहूँ न्यूज)। Odisha News: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी देश विदेश में रहते हुए भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों को करने में जुटे रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा उदाहरण हरियाणा से हजारों किलोमीटर दूर स्थित उड़ीसा राज्य के धेनकनाल जिले के जोरांडा क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम में देखने को मिला। Odisha News

    जहां पूज्य गुरुजी द्वारा चलाए गए 165वें मानवता भलाई कार्य ‘अनाथ वृद्धाश्रमों में अपने बच्चों के साथ जाकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे ताकि उन्हें औलाद की कमी महसूस न हो’ का अनुसरण करते हुए उड़ीसा राज्य के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने अपने परिवार व बच्चों सहित पहुंचकर वहां रहने वाले वृद्ध महिलाओं व पुरुषों के साथ समय बिताया। छोटे बच्चों को अपने बीच पाकर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नाच गा कर अपनी खुशी का इजहार किया।

    वृद्ध आश्रम की संचालिका ने किया प्रशंसा पत्र भेंट | Odisha News

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने वृद्धाश्रम में रहने वाली वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को पूज्य गुरु जी के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के द्वारा चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी ने ही यह सेवा कार्य चलाया है, जिसके तहत सेवादार वृद्धाश्रमों में जाकर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं और उनके सुख दुख सांझे करते हैं। वृद्ध आश्रम की संचालिका रश्मि जी ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी को प्रशंसा पत्र भी भेंट किया।

    वृद्धजनों को दिये फल, बांटे गर्म कपड़े

    पूज्य गुरु जी के वचनों पर अमल करते हुए सेवादार रमेश इन्सां अपनी पत्नी वीरपाल इन्सां और बेटे नवजोत इन्सां के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे वहीं बहन पूनम इन्सां भी अपने बेटे और बेटी के साथ वहां आई। सेवादारों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को सर्दी के मौसम अनुसार पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। व महिलाओं को गर्म शॉल भेंट किए। मौसम के अनुकूल उन्हें गोंद के लड्डू व फल वतरित किए। सेवादार राजपाल इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को अपने परिवार सहित अपने बीच पाकर आश्रम में रह रही करीब 30 महिला व पुरुषों ने अपनी खुशी का इजहार नाच, गाकर किया तथा पूज्य गुरु जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। Odisha News

    यह भी पढ़ें:– Cricket News: वेस्टइंडीज ने बंगलादेश को 7 विकेट से हराया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here