हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानी एक अनमोल...

    पानी एक अनमोल संसाधन है, जो जीवन के लिए आवश्यक है, इसको बचाएं: रजनी

    Jakhal
    Jakhal पानी एक अनमोल संसाधन है, जो जीवन के लिए आवश्यक है, इसको बचाएं: रजनी

    जाखल (तरसेम सिंह) गांव साधनवास के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित सुपरवाइजर मैडम उषा बजाज की अध्यक्षता में महिला गोष्ठी की गई। जिसमें गांव की महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इस गोष्ठी मे महिलाओं को गर्भ के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और बच्चों की कैसे संभाल की जानी चाहिए, मां के दूध का क्या महत्व है विस्तार पूर्वक समझाया इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत पानी बचाने के उपाय भी बताए गए।

    जानकारी देते हुए सुपरवाइजर ऊषा बजाज, ने बताया कि जो आंगनवाड़ी केंद्र में राशन वितरण में बदलाव आया है। उसके बारे में डेमो देते हुए उनको समझाया गया तथा उनके व्यूज भी लिए गए। महिलाओं ने कहा कि यह बहुत अच्छी पंजीरी है और इसके बाद मिल्क बार, इंस्टेंट खीर के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद सुपरवाइजर उषा बजाज जी ने गांव की महिलाओं को जल बचाओ अभियान के तहत समझाया गया। जल बचाने के लिए रैली के माध्यम से महिलाओं से अपील की कि वह जितना हो सके अपने दैनिक जीवन में पानी को बचाए।

    वहीं खंड संयोजक रजनी ने बताया पानी एक अनमोल संसाधन है, जो जीवन के लिए आवश्यक है और एक स्थायी पर्यावरण को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे वैश्विक आबादी और उद्योग बढ़ते हैं, यह पानी की उपलब्धता को प्रभावित करता है और हमारे दैनिक जीवन में जल दक्षता का अभ्यास करना तेजी से महत्वपूर्ण होता जाता है। पानी की बचत न केवल आपके उपयोगिता बिलों को कम करती है बल्कि हमारे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और यह सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here