हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल नीतीश-सुंदर क...

    नीतीश-सुंदर की जोड़ी ने भारत को संघर्ष की पटरी पर उतारा

    Melbourne
    Melbourne: नीतीश कुमार रेड्डी (85 नाबाद) और वशिंगटन सुंदर (40 नाबाद) की कठिन समय में खेली गयी बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत आस्ट्रेलिया के

    मेलबर्न (एजेंसी)। नीतीश कुमार रेड्डी (85 नाबाद) और वशिंगटन सुंदर (40 नाबाद) की कठिन समय में खेली गयी बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष के ट्रैक पर लौट चुका है। चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 326 रन बना लिये थे और अब वह आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 474 रन के स्कोर से 148 रन पीछे है।

    भारत ने आज अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया।भारत को पहला झटका आज खेल के तीसरे ओवर में लगा जब रिषभ पंत (28) स्कॉट बोलेंड की गेद पर लयॉन के हाथों लपक लिये गये। अंपायर ने हालांकि रिषभ को संदेह का लाभ दिया मगर आस्ट्रेलिया द्वारा लिये गये रिव्यू को अंपायर को स्वीकार करना पड़ा। दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा (17) ने कुछ ओवर तक संघर्ष किया मगर वह भी नाथन लयॉन की गेंद पर पगबाधा करार दिये गये। इस बार भारत ने मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दी मगर रिव्यू के जरिये उसे नकार दिया गया। बाद में क्रीज पर पहले से जमे नीतीश राणा का साथ देने वशिंगटन सुंदर आये और दोनो बल्लेबाजों ने भोजनावकाश और चायकाल तक का समय बगैर नुकसान के लिये निकाल दिया। इस बीच नीतीश ने 81 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

    इस बीच आस्ट्रेलिया ने खतरनाक जोड़ी को तोड़ने के लिये गेंदबाजों को बदल बदल कर कई प्रयोग किये और 80 ओवर के बाद नई गेंद से भी दोनो को डराने की कोशिश की मगर उसके सारे प्रयास विफल साबित हुये। चायकाल तक भारतीय पारी के 97 ओवर पूरे हो चुके थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here