हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल भारत ने फीफा ...

    भारत ने फीफा महिला मैत्री मैच में मालदीव को 14-0 से हराया

    Bangalore
    Bangalore भारत ने फीफा महिला मैत्री मैच में मालदीव को 14-0 से हराया

    बेंगलुरु (एजेंसी)। भारत सोमवार को फीफा महिला मैत्री मैच में मालदीव को 14-0 से हराकर साल का शानदार समापन किया। पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले गये मैच में आज भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने हॉफ टाइम तक आठ गोल दागकर 8-0 की बढ़त बनाई थी। भारत के नवनियुक्त स्वीडिश कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने इस टीम में आठ खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। जिनमें से तीन ने आक्रमण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के आठ गोल किए।

    अनुभवी खिलाड़ी प्यारी जॉक्सा और नवोदित लिंडा कॉम सेर्टो ने क्रमश: तीन और चार गोल करके हैट्रिक बनाई, जबकि नेहा और काजोल डिसूजा (दो-दो), संगीता बासफोर, सोरोखैबम रंजना चानू और रिम्पा हलधर ने एक-एक गोल किया। दूसरे हॉफ में भारत ने छह गोल किये। दूसरे हॉफ में खेल फिर से शुरू होने के छह मिनट के भीतर ही संगीता बासफोर ने नौवां गोल किया। डिफेंडर रंजना चानू ने 54वें मिनट में, काजोल डिसूजा, जिन्हें एक विकल्प के रूप में शामिल किया गया था ने (59वें और 66वें मिनट में) शानदार गोल किए। विकल्प रिम्पा हलदर ने 62वें मिनट में डिसूजा के स्ट्राइक के बीच अपना पहला गोल किया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक थी। इससे पहले 2010 में भारत ने बंगलादेश में सैफ चैंपियनशिप में भूटान को 18-0 से हराया था। भारत इसी मैदान पर अपना दूसरा मैच दो जनवरी 2025 को खेलेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here